वंदन कर भारत माता का, गणतंत्र राज्य की बोलो जय ।
काका का दर्शन प्राप्त करो, सब पाप-ताप हो जाए क्षय ॥
मैं अपनी त्याग-तपस्या से जनगण को मार्ग दिखाता हूँ ।
है कमी अन्न की इसीलिए चमचम-रसगुल्ले खाता हूँ ॥
गीता से ज्ञान मिला मुझको, मँज गया आत्मा का दर्पण ।
निर्लिप्त और निष्कामी हूँ, सब कर्म किए प्रभु के अर्पण ॥
आत्मोन्नति के अनुभूत योग, कुछ तुमको आज बताऊँगा ।
हूँ सत्य-अहिंसा का स्वरूप, जग में प्रकाश फैलाऊँगा ॥
आई स्वराज की बेला तब, \\\'सेवा-व्रत\\\' हमने धार लिया ।
दुश्मन भी कहने लगे दोस्त! मैदान आपने मार लिया ॥
जब अंतःकरण हुआ जाग्रत, उसने हमको यों समझाया ।
आँधी के आम झाड़ मूरख क्षणभंगुर है नश्वर काया ॥
गृहणी ने भृकुटी तान कहा-कुछ अपना भी उद्धार करो ।
है सदाचार क अर्थ यही तुम सदा एक के चार करो ॥
गुरु भ्रष्टदेव ने सदाचार का गूढ़ भेद यह बतलाया ।
जो मूल शब्द था सदाचोर, वह सदाचार अब कहलाया ॥
गुरुमंत्र मिला आई अक्ल उपदेश देश को देता मैं ।
है सारी जनता थर्ड क्लास, एअरकंडीशन नेता मैं ॥
जनता के संकट दूर करूँ, इच्छा होती, मन भी चलता ।
पर भ्रमण और उद्घाटन-भाषण से अवकाश नहीं मिलता ॥
आटा महँगा, भाटे महँगे, महँगाई से मत घबराओ ।
राशन से पेट न भर पाओ, तो गाजर शकरकन्द खाओ ॥
ऋषियों की वाणी याद करो, उन तथ्यों पर विश्वास करो ।
यदि आत्मशुद्धि करना चाहो, उपवास करो, उपवास करो ॥
दर्शन-वेदांत बताते हैं, यह जीवन-जगत अनित्या है ।
इसलिए दूध, घी, तेल, चून, चीनी, चावल, सब मिथ्या है ॥
रिश्वत अथवा उपहार-भेंट मैं नहीं किसी से लेता हूँ ।
यदि भूले भटके ले भी लूँ तो कृष्णार्पण कर देता हूँ ॥
ले भाँति-भाँति की औषधियाँ, शासक-नेता आगे आए ।
भारत से भ्रष्टाचार अभी तक दूर नहीं वे कर पाए ॥
अब केवल एक इलाज शेष, मेरा यह नुस्खा नोट करो ।
जब खोट करो, मत ओट करो, सब कुछ डंके की चोट करो ॥
|
Search This Blog
Showing posts with label वंदन कर भारत माता का. Show all posts
Showing posts with label वंदन कर भारत माता का. Show all posts
Friday, October 26, 2018 5:40 PM
Kaka Hathrasi-वंदन कर भारत माता का
Subscribe to:
Posts (Atom)
Popular
Labels
Archive
Popular Posts
-
एक ही नद्दी के हैं ये दो किनारे दोस्तो दोस्ताना ज़िंदगी से मौत से यारी रखो
-
Meri Dastan Mera Sab bura bhi kehna, Par aacha bhi sab batana. Mai jau duniya se toh sabko Meri dastaan sunana. yeh bhi Batana Ki ka...
-
वो तितली की तरह आयी और ज़िन्दगी को बाग कर गयी मेरे जितने भी नापाक थे इरादे, उन्हें भी पाक कर गयी। माना की तुमको भी इश्क़ का तजुर्बा...
-
Love Shayaris बहुत खूबसूरत वो रातें होती हैं, जब तुमसे दिल की बातें होतीं हैं। ये ठंडी हवाएं , काली घटाएं , मस्त फिजाएं , हर बार ही कुछ कह...
-
दिल के कोने से एक आवाज़ आती है हमें हर पल उनकी याद आती है दिल पूछता है बार – बार हमसे के जितना हम याद करते है उन्हें क्या उन्...
-
Holi Wishes 2020 इस बार होली ऐसी मनाऊँगा, खुद को करके काला पीला, तेरी गली पहुँच जाऊँगा… तू सोचती रह जाएगी, और तेरे बा...
-
Friendship shayari आजमा कर देखना कभी, तुम्हे निराश ना होने देंगे कर देंगे अपनी हर ख़ुशी कुर्बान, पर तेरी मुस्कराहट ना खोने देंगे कैसे कह दू...
-
6 Hair bands. 4 alag alag tarah ki baalon wali Clips. Woh… uss din jo sandal tuti thi tumhari, Uska Ek strap. Aur haan Woh kitaab jiske pa...
-
Love Shayari रात होगी तो चाँद दुहाई देगा, ख्वाबों में उसका चेहरा दिखाई देगा, ये इश्क है ज़रा सोच समझ कर करना, क्यूंकि यहाँ एक आंसू भी गिरा तो...
-
Kitna bhi mushkil safar ho Zindagi ka, Jo mohabbat ka sath milke Asaani se kat jata hai. Unknown
Labels
- 2 lines shayari
- Diwali
- Diwali Messages
- Dosti Shayari
- Duniya shayari
- ek pagli ladki ke bin
- English Messages
- English Quotes
- Gazal
- Gulzar
- Gulzar poem
- Hindi poetry
- Hindi Shayari
- Ishq ka Hasil aur Jama
- kumar vishwas
- Life Shayari
- love shayari hindi
- maasum ladki
- me shunya pe sawar
- Meri Dastan
- MOHABBAT SHAYARI
- POETRY
- Qayamat
- Quotes
- Rabindranath Tagore
- Rahat indori
- Ruhaani Ishq
- SAD SHAYARI.
- Shayar
- SHAYARI
- Shayari Titli
- Shunya
- Zakir Khan
- अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार
- आज उनकी जय बोल
- उसकी यादों से भरी है
- कलम
- काका हाथरसी
- गणतंत्र राज्य की बोलो जय ।
- घूस माहात्म्य
- जीवन की आपाधापी में कब वक्त मिला
- भ्रष्टाचार
- मेरा शीश नवा दो अपनी
- मेरे दिल की तिजोरी
- रामधारी सिंह दिनकर
- वंदन कर भारत माता का
- हास्य दोहे